नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस ने आतंकी नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है. संयुक्त अभियान में रांची के लोअर बाजार स्थित तबारक लॉज से आईएसआईएस से जुड़े संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया, उसके पास से हथियार, विस्फोटक केमिकल और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं. वहीं दिल्ली से आतंकी को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में 12 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी हो रही है. फिलहाल देशभर से 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. सूत्रों के अनुसार, तबारक लॉज में छापेमारी के दौरान पुलिस को हथियार और विस्फोटक सामग्री बनाने में उपयोग होने वाले केमिकल मिले हैं.

ED की कार्रवाई में कांग्रेस विधायक सतीश कृष्ण सेल गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग का मामला सामने आया

क्या साजिश रच रहा था आतंकी मॉड्यूल

दिल्ली से आफताब नाम के एक आतंकी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है. आफताब मुंबई का रहने वाला है और इस मॉड्यूल का अहम हिस्सा बताया जा रहा है. इसी नेटवर्क से जुड़े दानिश नाम के एक अन्य संदिग्ध को रांची के पास इस्लामनगर इलाके से पकड़ा है. पुलिस के मुताबिक फिलहाल 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और देश के अलग-अलग राज्यों में 12 ठिकानों पर सुरक्षा एजेंसियों की छापेमारी जारी है. शुरुआती जांच में यह संकेत मिले हैं कि यह मॉड्यूल देशभर में बड़े आतंकी हमलों की साजिश रच रहा था. एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इनके निशाने पर कौन-कौन से स्थान थे और इस नेटवर्क की पहुंच कितनी गहरी है.

PM मोदी का नेपाल हिंसा पर पहला बयान, नेपाली जनता से की शांति की अपील

आतंकी और संदिग्ध का कनेक्शन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 9 सितंबर को एक सीक्रेट सूचना के आधार पर आफताब नामक आतंकी को गिरफ्तार किया. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आफताब दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की योजना बना रहा था. उसके पास से कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण बरामद हुए हैं, जिनकी जांच की जा रही है. इसी ऑपरेशन के तहत झारखंड की राजधानी रांची में झारखंड एटीएस, दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की टीम ने इस्लाम नगर स्थित एक लॉज में छापेमारी की.  जहां से असहर उर्फ दानिश को हिरासत में लिया गया. बताया जा रहा है कि वह ISIS से जुड़ा हुआ है और दिल्ली में पकड़े गए आतंकी आफताब से उसका संपर्क था.

NDA उम्मीदवार राधाकृष्णन बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति, INDI गठबंधन के सुदर्शन रेड्डी को कैसे मिली करारी हार ? 10 प्वाइंट्स में जानें

अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ

टीम को मौके से आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस, और कुछ संदिग्ध सामग्री भी मिली है. लॉज के अन्य कमरों की भी तलाशी ली जा रही है और कुछ अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ जारी है. रांची के इस्लाम नगर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है. स्थानीय पुलिस और एटीएस की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं. सूत्रों के अनुसार, इस कार्रवाई से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, जिन पर आगे की जांच की जा रही है. शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि गिरफ्तार आतंकी दिल्ली और अन्य प्रमुख शहरों में हमले की योजना बना रहे थे. ISIS के इस मॉड्यूल का उद्देश्य भारत में अस्थिरता फैलाना और युवाओं को कट्टरपंथ की ओर मोड़ना था.

Asia Cup 2025: पाकिस्तान हो जाए सावधान! जीत के लिए कप्तान सूर्यकुमार ने बताया टीम इंडिया का सीक्रेट फॉर्मूला

छापेमारी में क्या कुछ मिला

रांची में झारखंड ATS की टीम इस समय बड़ी कार्रवाई में जुटी हुई है. जानकारी के अनुसार, लोअर बाजार थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर स्थित एक लॉज में ATS की छापेमारी चल रही है. यह छापेमारी आतंकी संगठन से जुड़े मामले को लेकर की जा रही है. मौके पर मौजूद कई संदिग्ध व्यक्तियों से टीम पूछताछ कर रही है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिनकी जांच जारी है. संदिग्ध व्यक्तियों से मौके पर पूछताछ हो रही है. सूत्रों का कहना है कि इस कार्रवाई से जुड़े कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिन पर ATS आगे की जांच कर रही है.

राज कुंद्रा की बढ़ सकती है मुश्किलें! EOW ने भेजा समन, पूछताछ के लिए 15 सितंबर को आना होगा

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version