बीजिंग: चीन के तियानजिन शहर में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अहम बातचीत हुई. पुतिन से बातचीत के दौरान पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने भारत का भी जिक्र किया. उन्होंने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से कहा कि पाकिस्तान रूस के भारत के साथ संबंधों का सम्मान करता है, लेकिन साथ ही उन्होंने रूस-पाकिस्तान द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की इच्छा भी जताई.

सात लाख का इनामी मैनपाल बादली कंबोडिया से भारत लाया गया, मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गिरफ्तार

पाक पीएम ने भारत का जिक्र कर क्या कहा

शहबाज शरीफ ने पुतिन से कहा, “हमारे रिश्ते पिछले कुछ सालों में बेहतर हुए हैं, और यह आपके सहयोग और विभिन्न क्षेत्रों में रुचि के कारण संभव हो पाया है. मैं इन संबंधों को निर्णायक रूप से और मजबूत करना चाहता हूं.” पीएम शरीफ ने रूस द्वारा पाकिस्तान को समर्थन देने के लिए आभार जताया और इसे क्षेत्र में एक संतुलनकारी भूमिका के रूप में देखा. उन्होंने कहा, “यकीनन हम आपके भारत के साथ संबंधों का सम्मान करते हैं. यह बिल्कुल ठीक है. मगर हम भी रूस के साथ मजबूत संबंध बनाना चाहते हैं, जो क्षेत्र की प्रगति और समृद्धि के लिए पूरक और सहायक होंगे.”

मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से आए हिंदू-सिख-जैन समुदाय के लिए केंद्र सरकार की नई घोषणा

दोनों नेताओं में किन मुद्दों पर हुई चर्चा

शहबाज शरीफ ने कहा कि अब रूस और पाकिस्तान “सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.” उन्होंने व्यापार, ऊर्जा, कृषि, निवेश, रक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, शिक्षा, संस्कृति और लोगों के बीच संपर्क जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की इच्छा जताई. इस दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भी दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंधों की सराहना की और कहा कि SCO जैसे मंचों पर सहयोग क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता के लिए काफी अहम है. दोनों नेताओं ने दक्षिण एशिया, अफगानिस्तान, मध्य पूर्व और यूक्रेन संघर्ष जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की. इसके अलावा, उन्होंने कश्मीर और फिलिस्तीन जैसे वैश्विक विवादों पर भी विचार साझा किए.

चॉकलेट के पैकेट में छिपाई 60 करोड़ की कोकीन, NCB ने किया बड़ा खुलासा

शहबाज शरीफ जाएंगे रूस

पाक पीएम शहबाज शरीफ ने नवंबर में रूस की यात्रा करने और SCO के प्रमुखों की बैठक में भाग लेने के लिए पुतिन का निमंत्रण स्वीकार किया, उन्होंने कहा, “मैं रूस की यात्रा करके बहुत खुश रहूंगा.” यह मुलाकात इस बात का संकेत है कि पाकिस्तान और रूस के रिश्ते शीत युद्ध की कटुता से निकलकर अब सहयोग की दिशा में बढ़ रहे हैं, और आने वाले वर्षों में इन संबंधों के और विस्तार की उम्मीद की जा रही है.

Floods News: उत्तराखंड-हिमाचल में आफत की बारिश, 4 राज्यों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट जारी

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version