उत्तरप्रदेश
कानपुर उत्तर प्रदेश के कानपुर से मां की ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने जिगर के टुकड़े चार साल के बेटे की उसके गले में पड़े ताबीज के धागे से गला घोट कर हत्या कर दी। जब इससे भी उसका दिल नहीं भरा तो उसने मासूम को दांतों से कई जगह काटा। फिर शव को उठाकर ससुर के बगल में बिस्तर पर लेटा दिया। फिर खुद दबे पांव खाना बनाने किचन में चली गई।

गाँव के ही एक युवक से चल रहा था प्रेम प्रसंग

ये पूरा मामला कानपुर के नरवाल इलाके का है, जहां के निवासी सुशील की फतेहपुर के खागा की रहने वाली मनीषा से शादी हुई थी। दोनों को 4 साल का एक बेटा अनिरुद्ध था। इधर कुछ दिनों पहले से मनीषा का गांव के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पति ने एक बार उसको प्रेमी संग पकड़ भी लिया था।जिसके बाद दोनों की जमकर फटकार लगाई थी।

पति के समझाने के बाद भी नही सुधरी मनीषा

इसके बाद भी मनीषा नहीं सुधरी। प्रेमी के प्यार में पागल मनीषा एक महीने पहले अपने बच्चे को साथ लेकर प्रेमी के साथ घर छोड़कर फरार हो गई थी। सुशील ने प्रेमी के घरवालों पर दबाव बनवाकर जैसे-तैसे मनीषा को दोबारा घर बुलाया।

घर पहुंचने पर सुशील ने मनीषा को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि अगर तुझे भागना ही था तो मेरे बेटे को क्यों ले गई थी। तीन दिन पहले ही मनीषा अपने बच्चे के साथ पति के पास लौटकर आई थी।

पति की फटकार के बाद पत्नी ने रची खौफनाक साजिश

पति की फटकार के बाद मनीषा ने रची बच्चे की मौत की साजिश पति की फटकार के बाद मनीषा ने ठान लिया कि बच्चे की वजह से उसके प्रेम प्रसंग में दिक्कत आ रही है, इसलिए अब बच्चे को रास्ते से हटाना होगा। ऐसे में रविवार शाम को उसने अपने बेटे का गला उसी के गले में पड़े ताबीज के धागे से कस दिया और मौत के घाट उतार दिया।

बच्चे को मारने के बाद उसने उसके शरीर पर कई जगह दांतों से काटा। फिर शव को चादर में लपेटकर ऊपर के कमरे में लेटे बाबा फूल सिंह के बगल में लिटा दिया। बाबा ने बदल में लेटे पोते का चादर खोला तो निकल गई चीख काफी लंबे समय तक जब बच्चे ने कोई हरकत नहीं की तो फूल सिंह ने चादर खोल कर देखा। चादर के अंदर का नजारा देखकर परिवार में कोहराम मच गया।

मनीषा ने कुबूल किया अपना जुर्म

बाबा फूल सिंह ने चादर खोली तो उसे खून से सना अपना पोता नजर आया। सभी घर वालों को बुलाकर फूल सिंह ने शव को दिखाया तो लोगों ने मनीषा को पकड़ लिया। घटना की जानकारी परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई। मनीषा ने कबूला अपना जुर्म पुलिस ने जब बारीकी से जांच की और घर के सदस्यों और मनीषा से कड़ाई से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।

मनीषा ने उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। मनीषा ने बताया कि उसका गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसमें उसका बच्चा बाधा बन रहा था। इसलिए उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। पिता की शिकायत पर हत्यारोपी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मामले में एसीपी सुधीर का कहना है कि बच्चे की हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिता की शिकायत पर मृतक की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बच्चे की हत्या करना कबूल कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेजा जाएगा। बता दें कि इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

यह भी पढ़ें: बेहद खतरनाक नक्सली था डेढ़ करोड़ का इनामी बसवराजू! इंजीनियरिंग की डिग्री, वारफेयर में भी था महारथ

यह भी पढ़ें: टैक्सी ड्राइवरों की हत्या कर मगरमच्छों को खिलाता था लाशें, 50 कत्ल कर चुके दिल्ली के ‘डॉक्टर डेथ’ की खौफनाक कहानी

यह भी पढ़ें: सागर के शनिचरी-शुक्रवारी से हिंदू कर रहे पलायन, मुस्लिमों द्वारा प्रताड़ना की कहानी सुन आपकी भी कांप उठेगी रूह

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version