कोरबा : जिले के व्यस्तम मार्ग सर्वमंगला – तरदा सड़क पर जल भराव होने से रास्ते में आवागमन करने वाले राहगीरों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग में चौबीसों घंटे कोयला लोड भारी वाहन गुजर रहे हैं जिसके कारण कभी भी बड़ी अनहोनी घटना घट सकती है जिससे जान – माल का खतरा बना हुआ है। जिम्मेदार विभाग को इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

55 साल के हुए राहुल गांधी, PM मोदी ने दी बधाई, जानें बर्थडे विश में क्या लिखा

राहगीरों का कहना है कि सड़क पर पानी भर गया है जिसके कारण लोग पानी की ओर गाड़ियों को ना ले जाकर साफ सुथरी जगह पर गाड़ी चलाने का प्रयास कर रहे हैं जिसके कारण किसी भी प्रकार की घटना घट सकती है। इसके अलावा इस मार्ग में 24 घंटे भारी वाहनों का आवागमन होता रहता है जिसके कारण मार्ग में यातायात का भारी दबाव भी बना रहता है। जिम्मेदार विभाग को चाहिए कि नहर किनारे बने डिवाइडर की निकासी द्वार की सफाई करते हुए सड़कों पर जल भराव को जल्द से जल्द ठीक करने का प्रयास करें ताकि किसी प्रकार के अनहोनी घटना ना हो सके।

Israel Iran War : इजरायल ने ईरान पर कर दिया बड़ा साइबर अटैक, TV पर चले महिलाओं के बाल काटते हुए VIDEO

जल भराव की स्थिति का मुख्य कारण सड़क की दूसरी ओर खदान से निकलने वाले ओवर बर्डेन की मिट्टी के सड़कों पर बह जाने के कारण होना बताया जा रहा है। इस मिट्टी के बहने से डिवाइडर पर बने निकासी द्वार पूरी तरह से जाम हो गए। हैं ऐसे में ओवर वर्णन की मिट्टी सडक पर ना बहे इसके लिए भी संबंधित विभाग को ध्यान देने की जरूरत है ताकि इस तरह के जल भराव की पुनरावृत्ति ना हो सके।

कौन है वो 240 कॉल वाला नया किरदार? शातिर सोनम का खुल गया मोबाइल वाला राज

अब देखना होगा की खबर प्रशासन के बाद जिम्मेदार विभाग इस पर क्या कार्रवाई करती है और लोगों को कब राहत मिलती है यह तो विभागीय कार्रवाई होने के बाद ही पता चल सकेगा।

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version