लॉस एंजिल्‍स पुलिस ने 36 साल के एक सिख व्‍यक्ति को बीच सड़क पर गोली मार दी गई. मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है. लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग द्वारा जारी फुटेज के अनुसार, गुरप्रीत सिंह सिखों के पारंपरिक मार्शल आर्ट ‘गतका’ का प्रदर्शन कर रहा था. पुलिस ने बताया कि वह लॉस एंजिल्स शहर के क्रिप्टो.कॉम एरिना के पास एक कुल्हाड़ी लेकर घूम रहा था. पुलिस की बात मानने से इनकार करने और पुलिस पर हमला करने की कोशिश करने पर उसे गोली मार दी गई. बाद में उस कुल्हाड़ी की पहचान “खंडा” के रूप में हुई है, जो भारतीय मार्शल आर्ट में इस्तेमाल की जाने वाली एक दोधारी तलवार है.

दिवाली और छठ पर भीड़ से मिलेगी राहत, रेलवे का बड़ा ऐलान – 12 हजार अतिरिक्त ट्रेनें होंगी संचालित

यह घटना 13 जुलाई की है, जब लॉस एंजिल्स पुलिस डिपार्टमेंट को 911 पर कई कॉल प्राप्त हुईं. इनमें बताया गया कि एक व्यक्ति फिगेरोआ स्ट्रीट और ओलंपिक बुलेवार्ड के व्यस्त चौराहे पर राहगीरों पर एक बड़ा ब्लेड घुमा रहा है.

बोतल फेंकी और भागने की कोशिश

पुलिस ने यह भी बताया कि सिंह ने अपनी गाड़ी बीच सड़क पर छोड़ दी और एक बार अपनी जीभ भी काटने की कोशिश की. पुलिस ने कहा, “अधिकारियों ने सिंह को हथियार छोड़ने के लिए कई बार आदेश दिए.”

साथ ही उन्‍होंने बताया कि पुलिस जब उसके पास पहुंची  तो उसने उन पर एक बोतल फेंकी और मौके से भागने की कोशिश की. पुलिस उसका पीछा कर रही थी और वह बेतरतीब ढंग से गाड़ी चला रहा था. आखिरकार एक अन्य पुलिस वाहन से टकराने के बाद वह फिगेरोआ और 12वीं स्ट्रीट के पास रुक गया. फिर उसने उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके बाद उसे गोली मार दी गई.

अमित शाह को अपना सिर काटकर… Mahua Moitra की टिप्पणी पर मचा बवाल, BJP ने दर्ज कराया FIR

गोलीबारी की घटना की जांच जारी

पुलिस ने बताया, “घटनास्थल से दो फुट लंबा एक चाकू बरामद किया गया और उसे सबूत के तौर पर दर्ज किया गया.”

उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गोली लगने से उसकी मौत हो गई. इस घटना में किसी भी अधिकारी या नागरिक को कोई चोट नहीं आई है.

गोलीबारी की घटना की फिलहाल जांच जारी है.

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version